Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को इस सीट पर 15,105 वोट से हराया है. खबर के मुताबिक, ममता ने अपने घरेलू मैदान पर हार मानने से इनकार कर दिया. इसलिए, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों को चुनौती देने के लिए कोर्ट का रुख किया है. पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर को कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश हुईं. उनके साथ तृणमूल के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन जैसे वरिष्ठ नेता, साथ ही वकील और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी और पार्टी नेता कुणाल घोष भी मौजूद थे. 4 मई को जब नतीजे घोषित हुए, तो पता चला कि शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था. तृणमूल नेता को 58,812 वोट मिले, जो 42.19 प्रतिशत वोट शेयर था, जबकि शुभेंदु अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जो कुल वोटों का 53.02 प्रतिशत था. तृणमूल सुप्रीमो ने शुरू से ही चुनावी नतीजों पर शक जताया था. उन्होंने भाजपा की इस जीत को 'गलत' बताया. वोटों की गिनती के दिन, भवानीपुर सीट के लिए गिनती की प्रक्रिया बार-बार रुका. देरी का कारण जानने के लिए ममता दोपहर में खुद सखावत मेमोरियल स्कूल गईं. करीब दो घंटे बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने मारपीट का आरोप लगाया था.

Category

🗞
News
Transcript
00:03manta bianer ji nne bhawanipur seat ppar vidhan sabhachanaaf natiije ko kalgatta high court
00:08mein chunoti di hai bjp neta šubhindhu adhikari nne manta bianer ji ko is seat ppar hara yahan
00:13tha manta nne apne gharilu maidan ppar har marnay se inkar kar dian hai pūrva mokhi
00:17mantri mangalvardo pher ko kalgatta high court mein pish hui manta ke high court mein
00:24JNATI DINEME POR B.J.P. NE KAHA KHI RAHJY KIKI JANTA NE UNHIN NAKAR DIA HAY
00:54This is 208 seat.
00:56This is a big mandate.
01:24पशिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद शुभिंदू अधिकारी पार्टी के पहले मुख्य मंत्री बने।
01:31टीमसी सुप्रीमों ने शुरू से ही चुनाव नतीजों पर शक्ट जताया था।
01:35रिजल्ट वाले दिन वो खुद अपने मतगणना की इंद्र पर पहुँची थी और इस सीट पर वोटों की गिंती में
01:40हो रही देरी को लेकर आपती चताय थी और मार बीट के आरोप लगाये थे।
01:44ममता कई बार पश्यम मंगाल के चुनाव में धाननी की बात कह चुकी है।
Comments

Recommended