Skip to playerSkip to main content
Gyan Bindu Roshan Sir Brother Death: ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पटना कोचिंग विवाद और खान सर के संस्थान पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की इस रहस्यमयी मौत के पीछे क्या कोई बड़ी साजिश है, देखिए यह खास रिपोर्ट।
बिहार के शिक्षा जगत और कोचिंग इंडस्ट्री से इस वक्त की एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पटना के प्रसिद्ध 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' (Gyan Bindu GS Academy) के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले प्रिंस यादव का शव रविवार सुबह नेपाल के एक होटल के कमरे से बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) बताई जा रही है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए नेपाल पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और मामले की हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।

About the Story:
In a shocking development shaking the coaching ecosystem of Bihar, Prince Yadav, the younger brother of Gyan Bindu GS Academy director Roshan Anand, was found dead under highly suspicious circumstances in a hotel room in Nepal.
#GyanBindu #PatnaCoachingControversy #KhanSirNews

Category

🗞
News
Comments

Recommended