Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मोदी सरकार द्वारा बिना बहस के पास किए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी भी सड़कों पर उतर गए हैं। आज विपक्षी नेताओं का एक दल संसद से सीधे जंतर मंतर पहुंचा। आपको बता दें, विपक्षी नेताओं के इस ग्रुप में राहुल गांधी समेत लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हैं।

करीब 12.30 बजे संसद से विपक्षी नेताओं का ये प्रतिनिधिमंडल संसद से बस के जरिए जंतर-मंतर के लिए निकला। इस दौरान बस में भी इन नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर इन दिनों किसानों ने किसान संसद लगा रखी है। ये किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ 11 बजे से लेकर 5 बजे तक जंतर-मंतर पर किसानों की संसद लगाते हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
#PM_Modi #Farmers

Category

🗞
News
Comments

Recommended