Skip to playerSkip to main content
क्या बीजेपी की पंजाब में 'नशामुक्ति यात्रा' सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान है या इसके पीछे 2027 विधानसभा चुनाव की बड़ी रणनीति भी है?

इसी सवाल के साथ वनइंडिया के संपादक केशव कर्ण ने पंजाबी लेखक, विचारक और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की पंजाबी भाषा समिति के अध्यक्ष राजेंदर सिंह विरासत से खास बातचीत की।

इसी साल मार्च में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य की ड्रग्स समस्या को दो साल में खत्म किया जाएगा। अब बीजेपी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों में 'नशामुक्ति यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी भी प्रस्तावित है।

लेकिन सवाल बड़ा है, "नशे के खिलाफ अभियान या चुनावी नैरेटिव?"

इस खास बातचीत में चर्चा हुई कि पंजाब में लगातार कार्रवाई के बावजूद ड्रग्स की समस्या क्यों बनी हुई है। ज्यादा FIR, गिरफ्तारियां और ड्रग्स की बरामदगी क्या वास्तव में संकट के खत्म होने का संकेत हैं? पंजाब की ड्रग्स समस्या में सीमा-पार तस्करी और पाकिस्तान का एंगल कितना महत्वपूर्ण है? केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय कहां कमजोर पड़ता है?

राजेंदर सिंह विरासत ने पुनर्वास, रोजगार और राजनीतिक संरक्षण जैसे सवालों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

क्या पंजाब का ड्रग संकट 2027 के चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है? पूरी बातचीत देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।

वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।



#PunjabElection2027, #PunjabPolitics, #BJP, #PunjabDrugCrisis, #नशामुक्तपंजाब

Also Read

Punjab Drug: सरकारें बदलीं, टास्क फोर्स बनीं, नहीं टूटा ड्रग नेटवर्क! ड्रग्स की जब्ती-NDPS केस का सच :: https://hindi.oneindia.com/news/punjab/punjab-drug-crisis-ndps-cases-drug-seizure-data-government-crackdown-explainer-news-hindi-1614763.html?ref=DMDesc

Punjab congress में सुलह की कोशिश! भूपेश बघेल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, वड़िंग समेत किन मुद्दों पर बनी सहमति :: https://hindi.oneindia.com/news/punjab/charanjit-singh-channi-meet-bhupesh-baghel-amid-punjab-congress-conflict-latest-news-hindi-1606581.html?ref=DMDesc

Punjab Congress में मानमनौवल बेअसर! भूपेश बघेल के चाय वाले ऑफर को चन्नी ने ठुकराया, अब क्या करेगी कांग्रेस? :: https://hindi.oneindia.com/news/punjab/punjab-congress-crisis-bhupesh-baghel-charanjit-channi-raja-warring-meeting-assembly-election-2027-1604235.html?ref=DMDesc



~HT.178~VG.HM~

Category

🗞
News
Comments

Recommended