Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही टेस्‍ट सीरीज अभी तो खत्‍म हो गई है, लेकिन इसका आखिरी और पांचवां मैच नहीं हो पाया है. इस मैच को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन ये मैच कब और कैसे होगा, इसको लेकर अभी तक तस्‍वीर साफ नहीं है. इस मैच के रद होने से न केवल ईसीबी यानी इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड बल्‍कि इंग्‍लैंड के भी कुछ खिलाड़ी नाराज बताए जा रहे हैं. बीसीसीआई इस मामले को निपटाने की कोशिश कर रहा है. माना जा रहा है कि यही कारण है कि इंग्‍लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल 2021 के फेज टू से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया है.
#IndiavsEngland #TeamIndia #TeamEngland
 

Category

🥇
Sports

Recommended