नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक देखने को मिली. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग धनतेरस-दीपावली की खरीदारी के लिए निकले. ज्वेलरी, कपड़ा और सजावट की चीजों की दुकानों पर जमकर भीड़ दिखी. लाजपत नगर के दुकानदार कमल खरबंदा ने बताया कि बाजार में भीड़ देखने को मिल रही है. हमारे पास बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है. वहीं खरीदारी करने पहुंची डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि मार्केट में भीड़ ज्यादा होने से परेशानी तो हुई, लेकिन खरीदारी तो आज ही करेंगे. उनके अलावा सुनीता शर्मा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में शॉपिंग आसान होती है, क्योंकि यहां सब कुछ आसानी से मिल जाता है. इस दौरान बाजारों में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा चाक-चौबंद दिखी.
Comments