Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में जबरवान पहाड़ों की तलहटी में रंग-बिरंगे, चमकीले ट्यूलिप फूलों का लुत्फ उठाने रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. यहां से डल झील का खूबसूरत नजारा दिखता है. इस साल खुलने के बाद महज दो हफ्तों में, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में दो लाख से ज्यादा सैलानी आ चुके हैं. गार्डन के अधिकारियों का कहना है कि सैलानियों में बड़ी संख्या में स्थानीय, घरेलू और विदेशी शामिल हैं. इस साल गार्डन को और खूबसूरत बनाने की कोशिश की गई है। फूलों की क्यारियों को घना बनाया गया है और रंगों के संयोजन को भी आकर्षक बनाया गया है. सैलानियों का कहना है कि ये गार्डन अद्भुत है, खासकर उन लोगों के लिए जो देश में पहली बार तरह-तरह के ट्यूलिप की भरमार देख रहे हैं.  कई सैलानियों ने रंगों के पैटर्न की तारीफ की। सुहाने मौसम ने उनकी यात्रा को और आनंददायक बना दिया. ट्यूलिप के फूल पूरी तरह खिलने के बाद इस गार्डन की रौनक शबाब पर है. ये श्रीनगर के वसंत पर्यटन में खूबसूरती और रंगों की अहम कड़ी है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:01जमू कश्मीर के श्रीनगर में जबरवान पहाडों की तलहटी में रंग विरंगे चमकीले ट्यूलिप फूलों का लत्फ उठाने रोजाना बड़ी
00:10संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
00:12यहां से डल जील का खुबसूरत नजारा दिखता है।
00:15इस साल खुलने के बाद महज दो हफ्तों में इंद्रा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में दो लाख से ज्यादा सैलानी
00:23आ चुके हैं।
00:25गार्डन के अधिकारियों का कहना है कि सैलानियों में बड़ी संख्या में इस्थानिय, घरेलू और विदेशी शामिल हैं।
00:57इस साल गार्डन को और खुबसूरत बनाने की कोशिश की गई है।
01:01खुलों की क्यादियों को घना बनाया गया है और रंगों के सन्योजन को भी आकरशक बनाया गया है।
01:08सैलानियों का कहना है कि ये गार्डन अध्वुत है, खास कर उन लोगों के लिए जो देश में पहली बार
01:14तरह तरह के ट्यूलिप की भरमार देख रहे हैं।
01:38सुहाने मौसम ने उनकी यात्रा को और आनंद दायक बना दिया।
02:34स्रीनगर के वसंथ परियर्टन में खुबसूरती और रंगों के लिए जो देख रहे हैं।
02:38स्रीनगर की एहम कड़ी है।
02:39स्रीनगर के लाई ऑन जाफ को और के वकुझे परिया।
02:42स्रीनगर के सोबंगों की दोर है।
02:42स्सक्नाए जाइए
Comments

Recommended