Skip to playerSkip to main content
Abhishek Sharma Fastest Century: 30 गेंदों में ठोका शतक, क्या तोड़ दिया Rohit Sharma का 9 साल पुराना रिकॉर्ड? जानिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के इस ऐतिहासिक तूफान की पूरी इनसाइड स्टोरी।
17 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में अभिषेक शर्मा ने केवल 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। इसके साथ ही वह फुल मेंबर देशों के बीच T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिकंदर रजा और फिन एलन के 33-33 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक ने अपनी इस विस्फोटक पारी में रोहित शर्मा के 2017 में इंदौर में बनाए गए 35 गेंदों के सबसे तेज भारतीय T20I शतक का 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 221 रन बनाए।

जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने यह मुकाबला 127 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 3 विकेट झटके।

About the Story:
Indian opener Abhishek Sharma shattered records by scoring the fastest T20 International century by a full member nation batsman in just 30 balls against Afghanistan at Arun Jaitley Stadium, Delhi. Breaking Rohit Sharma's 9-year-old record of a 35-ball century, Abhishek hit 108 off 34 balls, leading India to a massive 127-run victory and a 3-0 series sweep.

#AbhishekSharma #RohitSharma #INDvsAFG #FastestT20Century

~PR.514~HT.408~ED.108~GR.508~VG.HM~

Category

🗞
News
Comments

Recommended