मुंबई, महाराष्ट्र: एक्टर अरहान खान ने IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग तक के अपने सफर, टेलीविजन के अनुभव और बिग बॉस 13 से जुड़ी यादों पर खुलकर बात की। अरहान ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग और कई फैशन शोज़ में काम किया था। उन्होंने अपने शुरुआती शो 'ही-मैन', 'बढ़ो बहू' के बारे में भी बात की। साथ ही 'बिग बॉस 13' को याद करते हुए अरहान ने बताया कि उस सीज़न की सबसे खास बात ये थी कि सभी कंटेस्टेंट्स अपने असली व्यक्तित्व के साथ सामने आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, नए कलाकारों के लिए बढ़ते अवसरों और उससे जुड़े तनाव पर भी अपनी राय साझा की।
अरहान ने OTT प्लेटफॉर्म पर काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वो ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं, जो दर्शकों के सामने उनकी एक अलग पहचान पेश कर सकें। उन्होंने टेलीविजन में बदलती कहानियों, कलाकारों के टाइपकास्ट होने और अपने भविष्य के प्लान्स पर भी चर्चा की। इंटरव्यू के आखिर में अरहान खान ने 'बिग बॉस 13' के अपने साथी कंटेस्टेंट्स आसिम रियाज और हिमांशी खुराना से जुड़ी हालिया विवादित चर्चा पर भी प्रतिक्रिया दी। आखिर में, अरहान ने फैंस को मैसेज देते हुए कहा कि इंसान को अपने काम के प्रति 100 प्रतिशत ईमानदार रहना चाहिए और जिस क्षेत्र में वो आगे बढ़ना चाहता है, उसमें खुद को काबिल बनाना चाहिए।
#ArhaanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #ArhaanKhanInterview #BadoBahu #AsimRiaz #HimanshiKhurrana #OTT #Television #TVActor #CelebrityInterview #EntertainmentNews #TVNews #IANS #ExclusiveInterview
Comments