एक्टर राहिल आजम ने IANS से खास बातचीत की और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि वह अपनी अब तक की जर्नी से कितने संतुष्ट हैं। उन्होंने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के बारे में भी खुलकर बात की, जिसमें वह खुद डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर और एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है। राहिल ने टेलीविजन इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने 2000 के दशक के दौर को याद करते हुए बताया कि उस समय टीवी कलाकारों की एक अलग पहचान और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने आज के दौर के कलाकारों और बदलते टेलीविजन इंडस्ट्री के बारे में भी अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, उन्होंने रुपाली गांगुली के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी शेयर किया और उनके साथ अपनी बॉन्डिंग व मौजूदा टीवी इंडस्ट्री को लेकर कई बातें बताईं।
#RahilAzam #IANS #Interview #Television #Entertainment #Bollywood #TVIndustry #MusicVideo #Director #Producer #Actor #Editor #RupaliGanguly #TVShow #Journey #Artists #Industry #Experience #TVChanges #EntertainmentNews
Comments