Skip to playerSkip to main content
  • 3 months ago
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी में बीती रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के चलते पीर पंजाल के रिहायशी इलाके पानी में बह गए. आसमानी आपदा में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लापता हैं. राजौरी की बेला कॉलोनी में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से कारें, प्रॉपर्टी और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर बह गया. मौसम विभाग ने भारी बारिश, अचानक बाढ़, लैंडस्लाइड, मडस्लाइड, पत्थर गिरने और निचले इलाकों में पानी भरने की चेतावनी दी थी, उसके बाद भी यह नुकसान हुआ. खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों से नदियों के पास जाने से बचने और अलर्ट रहने की अपील की है.पुंछ और राजौरी में इमरजेंसी बेसिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नदियों के पास और निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है. राजौरी शहर और उसके बाहरी इलाकों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी, घर और खेती की जमीन को बहुत नुकसान हुआ. अधिकारियों ने पूरे इलाके में बचाव अभियान शुरू कर दिया है. SDRF, पुलिस, सुरक्षा बलों और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की टीमों को दोनों बॉर्डर जिलों में तैनात किया गया है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03जम्मू कश्मीर के पुंच और रजौरी में बीदी रात बादल फटने से अचानक आई बाड के चलते पीर पंजाल के
00:09रिहाशी इलाके पानी में बह गया
00:11आस्मानी आपदा में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जब की 6 लापता है
00:15रजौरी के बेला कॉलोनी में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाड और बादल फटने से काने, प्रोपर्टी और दूसरा
00:22इंफरस्रक्टर बह गया
00:23मौसम बिभाग ने भारी बारिश, अचानक बाड, लैंड स्लाइट, मड स्लाइट, पत्थर गिरने और निचले इलाकों में पानी भरने की
00:30चिताम नीदी थी
00:31उसके बाद भी यह नुकसान हुआ, खत्रे को देखते हुए मौसम बिभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है, लोगों
00:37से नदियों के पास जाने से बचने और अलर्ट रहने की अपील की गई है
00:41पुंच और रजाओरी में इमर्जेंसी बेसिस पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, नदियों के पास और निचले इलाकों में
00:48फसे लोगों को सुरक्षित जगों पर शिफ्ट किया जा रहा है, रजाओरी शहर और उसके बाहरे इलाकों में करोर रुपय
00:54की प्रप
01:09श्रीनगर जमू हाईवे को ट्राफिक के लिए अब भी खुला रखा गया है, बांधिपोरा, गुरेज, कुपबारा, करना और मुगल रोड
01:17भी ट्राफिक के लिए खुले हैं, हालकि अधिकारियों ने खराब मौसम को देखते हुए सोनमर्ग ले रोड को बंद कर
01:24दिया है
01:25उपराजपाल मनोसिनहा ने बार से प्रभाविस जिलों की स्थिती का जाइजा लिया और अधिकारियों को तुरंत राहत और मदद सुनिश्चित
01:32करने के लिर्धेश दिये
01:33वहीं केंद्रे ग्री मंत्री अमिर्शा ने लेटिनेंट गवर्नर मनोसिनहा और मुख मंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और हर संभब
01:41मदद का भरोसा दिलाया
01:42पिछले 24 गंटे में पुंच में 77 mm और रजाओरी में 103 mm बारिश हुई
01:48आएमडी ने 19 से 23 जुलाई के बीच खराब मौसम का अनुमान लगाया था और 21 से 23 जुलाई तर
01:55हालत गंभी रहने की बात कही है
01:57ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended