Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
 एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, इस साल 16 मार्च को ऑफिशियली टूरिस्ट्स के लिए खोला जाएगा. कश्मीर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी इमरान अहमद ने कहा कि मौसम अच्छा रहा है और इस साल फूल सामान्य से पहले खिले हैं. उन्होंने कहा कि गार्डन अपनी पूरी शान में तैयार है और टूरिस्ट्स के स्वागत के लिए सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं. ये गार्डन ज़बुरून माउंटेन रेंज के नीचे है और सामने से डल झील का शानदार नज़ारा दिखता है. इस खूबसूरत कॉम्बिनेशन की वजह से ये गार्डन हर साल लाखों टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है. इसने श्रीनगर टूरिज्म को नई जान दी है. अधिकारियों के मुताबिक, इस बार करीब आठ लाख ट्यूलिप के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें सत्तर से पचहत्तर किस्में शामिल हैं. फूलों की क्यारियों की डेंसिटी भी बढ़ा दी गई है ताकि टूरिस्ट को ज़्यादा आकर्षक और रंगीन नज़ारा देखने को मिले. हर लाइन में रंगों का अरेंजमेंट, फूलों की ऊंचाई और लाइनों का डिज़ाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि गार्डन में घुसते ही हर कदम के साथ नज़ारा बदलता है.

Category

🗞
News
Transcript
00:02ये तस्वीरें कश्मीर के श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की है जो 16 मार्च से परियटकों के
00:09लिए खुल जाएगा ये गार्डन जबुरून माउंटेन रेंज के नीचे है और सामने से डल जील का शांदा नजारा दिखता
00:17है इस खुबसूरत क�
00:19हर साल लाखों टूरिस्ट यहां पहुंसते हैं इस गार्डन में आठ लाख ट्यूलिप के पौधे लगाए गये हैं जिनमें 70
00:33से 75 किसमें शामिल हैं क्यारियों की डेंसिटी भी बढ़ा दी गई है ताकि परियटकों को जादा आकरशक और रंगीन
00:41नजारा देखने को मिलें
01:05हर लाइन में टूलिप के फूलों के रंगों का अरेंजमें पौधो की उचाई और लाइनों की डिजाइन इस तरह से
01:12तयारे
01:12किया गया है कि गार्डन में घुसते ही हर कदम के साथ नजारा बदलता है अगर आभी श्री नगर के
01:19इस टूलिप गार्डन का दीदार करना चाहते हैं तो पहुंच जाए कश्मीर ब्यूरो रुपोर्ट एटीवी भारत

Recommended