Skip to playerSkip to main content
  • 33 minutes ago
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण की ओर बढ़ गया है. मंगलवार सुबह तक ये मजबूत होकर एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप ले लेगा. साइक्लोनिक तूफान अर्नब में बदलकर इसके बुधवार सुबह तक आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है. इसके उसी दिन दोपहर तक बापटला-विशाखापत्तनम तट को पार करने की आशंका है. इस दौरान आंध्रप्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी. इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है उनमें डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा, काकीनाडा, एलुरु, ईस्ट गोदावरी, वेस्ट गोदावरी और कृष्णा जिले शामिल हैं, जहां 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होगी. वहीं, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीतारामाराजू, अनकापल्ले, गुंटूर, प्रकाशम, बापटला और नेल्लोर जिलों में 20 सेंटीमीटर से कम बारिश होने की संभावना है. 28 तारीख को जब ये बहुत गंभीर तूफान के रूप में तट को पार करेगा, तो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के कारण आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए. तूफान की वजह से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई. जिसके बाद समुद्र तटों पर नावें लगा दी गई हैं.  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात 'अरनब' से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की. राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय NDRF की 10 टीमें और SDRF की 11 टीमें तैनात की गई हैं.  

Category

🗞
News
Transcript
00:04बंगाल की खाड़ी की दक्षिरपूर में बना कम दबाव का क्षित दक्षिर की ओर बढ़ गया है।
00:58अंध्रप्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी।
01:04बंगाल के खाड़ी में चक्रवाती तूफान के कारल आंध्रप्रदेश के काकिनाड़ा में बड़े बड़े प्लेड उखड़ गई।
01:40जिसके बाद समुद्र तठों पर नावे लगा दी गई है।

Recommended