Today's Chanakya Exit Poll: बीजेपी को 192 और टीएमसी को 100 सीटें, बंगाल में महा-बदलाव के संकेत! क्या टुडेज चाणक्य का यह अनुमान हकीकत बनेगा या 2021 की तरह एक बार फिर एग्जिट पोल्स गलत साबित होंगे?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग समाप्त होने के बाद सबकी निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच 'टुडेज चाणक्य' (Today's Chanakya) का एग्जिट पोल सामने आया है जिसने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। इस पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त मिल सकती है। अनुमान है कि बीजेपी 192 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है।
सर्वे के आंकड़ों को देखें तो बीजेपी का वोट शेयर 48 प्रतिशत तक जाने का अनुमान है, जो 2021 के मुकाबले एक बहुत बड़ी छलांग है। वहीं टीएमसी का वोट शेयर 38 प्रतिशत बताया गया है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। अगर चाणक्य के ये आंकड़े सटीक बैठते हैं, तो ममता बनर्जी को सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है।
हालांकि, बंगाल का चुनावी गणित इतना सीधा नहीं है। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में जमीन-आसमान का अंतर दिख रहा है। जहाँ कुछ एजेंसियां बीजेपी की जीत का दावा कर रही हैं, वहीं कुछ अन्य सर्वे टीएमसी की सत्ता में वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। 2021 के चुनाव में भी ज्यादातर एग्जिट पोल्स फेल हो गए थे, इसलिए 4 मई को आने वाले असली नतीजों का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट।
About the Story:
The Today's Chanakya Exit Poll for West Bengal Assembly Election 2026 predicts a landslide victory for the BJP with 192 seats and a 48% vote share. The Trinamool Congress (TMC), led by Mamata Banerjee, is projected to win around 100 seats. With a split opinion among various poll agencies, the final outcome remains unpredictable until May 4.
#BengalElection2026 #ExitPoll #TodaysChanakya #MamataBanerjee #BJPBengal #OneindiaHindi #4MayResults #ElectionUpdate #WestBengalNews #WBPolitics
~PR.514~HT.408~ED.520~GR.510~
Comments