Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
13 हजार लीटर एनर्जी ड्रिंक जब्त, फलों के गोदामों का भी किया निरीक्षण

सवाईमाधोपुर. खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बिक रही कैफिनेटेड बेवरेज की भारी खेप जब्त की। रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग पर दबिश देकर टीम ने करीब 50 हजार कैन यानी लगभग 13 हजार लीटर पेय पदार्थ को मौके पर ही सीज कर दिया। यह खेप बाजार में सप्लाई की जा रही थी। इस बड़ी कार्रवाई ने जिले में मिलावटखोरों और नकली पेय पदार्थ सप्लाई करने वालों में हड़कंप मचा दिया है।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत की। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया और नितेश गौतम की टीम ने मौके पर पहुंचकर एनफोर्समेंट में दो नमूने लिए और पूरी खेप को सीज कर दिया।
कार्बोनेटेड वाटर के भी लिए नमूने
इसी दौरान टीम ने रीको खेरदा स्थित पवन पेप्सी एजेंसी से भी रेडी टू सर्व बेवरेज और कार्बोनेटेड वाटर के नमूने लिए। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम एवं विनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फल गोदामों पर मारा छापा
कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही। टीम ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कई फल गोदामों का भी निरीक्षण किया। यहां यह जांच की गई कि फलों को पकाने में कहीं प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग तो नहीं हो रहा। निरीक्षण में सभी जगह इथाइलीन गैस से ही फलों को पकाना पाया ।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I'm going to make this one.
00:11Can you get a bag?
00:14Yes?
00:14It's fine.
00:15I'm going to put the bag up.
00:21I'm going to put the bag down.
00:25I'm going to put the bag down.
Comments

Recommended