Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
पटियाला में शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर देर रात धमाके की घटना सामने आई है. रात करीब 10 बजे हुए इस विस्फोट से ट्रैक को नुकसान पहुंचा और मौके से एक शव बरामद हुआ है. वरुण शर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह पूर्ण धमाका नहीं बल्कि धमाके की कोशिश थी, जिसमें शामिल व्यक्ति की मौत हो गई. घटनास्थल से सिम कार्ड समेत कई अहम सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. इस घटना में किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:02पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्राक पर हुए धमाकी की घटना ने संसनी फैला दी है।
00:54पुलिस के मताबिक ये लो इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं बलकी एक असफल विस्फोट की
00:59कोशिश हो सकती है। मौके से सिम कार्ड और अन्य सबूत भी मिले हैं जिसकी फोरेंसिक जाच की जा रही
01:06है।
01:07धमाके से रेलवे ट्राक को नुकसान पहुचा।
01:10हाला कि रेलवे की टीम ने मरमत का काम तुरंत ही शुरू कर दिया।
01:15गौरत लब है कि इससे पहले पंजाब के फतहगड साहिब में भी रेलवे ट्राक पर ब्लास्ट की घटना सामने आई
01:21थी।
01:22फिलहाल पुलिस हर एंगल से जाच कर रही है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद
01:28है।
01:29ब्यूरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended