Skip to playerSkip to main content
  • 59 minutes ago
पंजाब पुलिस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी आतंकी सरगना से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब में महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बम धमाकों की साजिश रच रहे थे. डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने अमृतसर और जालंधर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए दो धमाकों के बाद एजेंसियां पहले से सतर्क थीं. मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

Category

🗞
News
Transcript
00:27पंजाब एक बार फेर आतंकियों के निशाने पर था।
00:35पंजाब पुलिस ने सयुक्त कारवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंगवादियों को गिरफतार कर लिया।
01:17पंजाब पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहा है।
01:20पिछले महीने ही कुछ घंटों के अंतराल में दो धमाकों ने पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर
01:26दिये थे।
01:27पहला विस्पोर्ट जालंदर में B.S.F. पंजाब फ्रेंटियर मुख्याले के बाहर हुआ।
01:34जबकि दूसरा धमाका अमरिटसर की सैन्य चावनी के पास इन धमाकों ने सुरक्षा एजंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया
01:41था।
01:42Bureau Report, ETV Bharat
Comments

Recommended