Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
श्रीनगर के कई स्कूलों के छात्रों ने सोमवार को डल झील के किनारे एक तिरंगा रैली में भाग लिया. छात्रों ने भारतीय तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए मार्च निकाला. एक प्रतिभागी के मुताबिक यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में आयोजित किये जाने वाले कई कार्यक्रमों में से एक है. रैली में शामिल एक प्रतिभागी सागर अहमद खान ने कहा कि रैली का मकसद यही है कि इससे हमें भाईचारा कायम करना है और हम ये भी कहना चाहते हैं कि कुछ दिनों में 15 अगस्त भी आने वाला है, हम उसके लिए कितने उत्साहित हैं. अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन हम आज जश्न मना रहे हैं. ये रैली दिल्ली के ट्रस्ट 'सैल्यूट तिरंगा' की ओर से आयोजित की गई थी. 

Category

🗞
News
Transcript
00:00Shri Nagar के कैस स्कूलों के छात्रों ने सुमवार को डल जीहिल के किनारे एक तिरंगा रैली में भाग लिया
00:07छात्रों ने भारती तिरंगा लेकर देश भक्ती किनारे लगाते हुए मार्च निकाला
00:15एक प्रती भागी के मताबिक ये रैली सुतंतरता दिवस से पहले शहर में आयोजित किये जाने वाले कई कारिकरमों में से एक है
00:38ये रैली दिल्ली के ट्रस्ट सेलिउट तिरंगा की ओर से आयोजित की गई थी
Comments

Recommended