Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया. बड़े आतंकी हमले की साजिश के आरोप में 8 संदिग्ध को गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारियां 7 फरवरी को दिल्ली में मेट्रो रुट पर देश विरोधी पोस्टर लगाने के बाद की गईं. दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम कोलकाता गई और दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा. कोलकाता से गिरफ्तार दोनों आरोपी बांग्लादेश में बैठे एक शख्स के संपर्क में थे. जिसका नाम शब्बीर अहमद लोन है...जो पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और भारत में बड़े आतंकी हमले की फिराक में था. ये कश्मीर का रहने वाला है और पुलिस ने बड़े नेताओं की हत्या की साजिश के आरोप में 2007 में एक 47 के साथ गिरफ्तार किया था. 2018 में जेल से छुटने के बाद ये बांग्लादेश भाग गया और वहीं से बैठकर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था. वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को तमिलनाडु के संदिग्धों का सुराग लगा और इनको तिरुपूर से धर दबोचा. पकड़ा गया ये टेरर मॉड्यूल देश के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोट और हमलों की साजिश रच रहा था. पुलिस को इनके मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं. जिससे इनके नापाक मंसूबों का खुलासा हुआ है. जिसके लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जमा करने की फिराक में लगे हुए थे.

Category

🗞
News
Transcript
00:03दिल्ली पुलीस ने एक बड़े टेरर मॉडियूल का खुलासा किया और बड़े आतंकी हमले की साजिश के आरोप में आठ
00:10संदिग्दों को गिरफतार किया है
00:12एक मॉडियूल बस्ट किया है जो की एक लशकर का हैंडलर मंगलादेश से बैठ के हैंडल कर रहा था है
00:22और किसी बड़ी अन्होनी घटना को प्रिवेंट कर लिया गया है
00:26ये गिरफतारियां साथ फरवरी को दिल्ली में मेट्रो रूट पर कुछ देश विरोधी पोश्टर लगाने के बाद की गई
00:33दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम कोलकता गई और दो संदिग्दों को पकड़ा
01:03कोलकता से गिरफतार दोनों आरोपी बांगलादेश में बैठे एक शक्स के संपर्क में थे जिसका नाम सब्बीर एहमद लोन है
01:12जो पाकिस्तान में लशकरे तयवा के संपर्क में था ये कश्मीर का रहने वाला है और पुलिस ने बड़े नेताओं
01:19की हत्या की साजिश के आरो
01:33साजिश रच रहा था वहीं दोनों आरोपियों से पूछ ताच में पुलिस को तमिल नाडू के संदिग्दों का सुराग मिला
01:40और इनको तिरुपूर से धर दबोचा
01:44तमिल नाडू से कुछ लोगों को जो कि बंगलादेशी नेशनल हैं तमिल नाडू में थे उनको ये वापस कलकत्ता लेकर
01:52जाने वाले थे और उनको रोपिन करने वाले थे किसी टेर्स अक्टिविटी में
01:57इससे पहले ये कुछ कर पाते टीम जो है फिर तमेलाडू गई और वहाँ पर तमेलाडू पुलिस की हेल्प से
02:04छे लोगों को और जो की सभी के सभी बंगलादेशी नेशनल्स हैं उन छे लोगों को गृतार किया गया तो
02:10इस तरह से इसमें टोटल अब तक आठ गृतारिया हो
02:26सूमों का खुलासा हुआ है जिसके लिए बड़ी मात्रा में विस्पोटक और हत्यार जमा करने की फिराक में ये लगे
02:33हुए थे
02:33बिर रिपोर्ट इटीवी भारत

Recommended