Skip to playerSkip to main content
  • 38 minutes ago
सवाईमाधोपुर. रोडवेज डिपो का इंतज़ार एक बार फिर अधूरा रह गया है। नई बसों की आस टूटने से यात्रियों की उम्मीदें भी बिखर गईं। लंबे समय से बसों की कमी से जूझता सवाईमाधोपुर डिपो इस बार खाली हाथ रह गया। 13 नई बसों के आवंटित होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बॉडी निर्माण प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण बसें समय पर नहीं मिली है। ऐसे में आवंटित बसें मिलने में अभी और देरी होगी।

प्रदेश के 34 डिपो को मिली, 22 डिपो रहे खाली हाथ

गत माह प्रदेश मुख्यालय से लगभग सभी जिलों के डिपो को नई बसें आवंटित कर दी थी। इस दौरान प्रदेश के 34 डिपो को नई रोडवेज बसों की सौगात दी जबकि 22 डिपो खाली हाथ रहे है। इसमें सवाईमाधोपुर डिपो भी शामिल है। डिपो को गत मार्च माह में भी नई बसें मिलनी थी लेकिन बसों की बॉडी समय पर तैयार होने से देरी हुई और डिपो को एक भी नई बस नहीं मिली। ऐसे में रोडवेज डिपो को नई बसों का इंतज़ार अब और लंबा खिंच गया है।

वर्तमान में डिपो में 34 बसें संचालित

फिलहाल डिपो के पास केवल 34 बसें संचालित हो रही हैं। यदि नई बसें मिल जातीं तो संख्या 47 तक पहुंच जाती और कई रूटों पर दबाव कम हो जाता। भीड़भाड़ वाली बसों में सफर करना यात्रियों के लिए रोज़ की मजबूरी बन गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति अब केवल परिवहन व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले की कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार पर भी सवाल खड़ा कर रही है। हर बार नई बसों का इंतज़ार अधूरा रहना सवाईमाधोपुर के लिए एक अधूरी कहानी बन गया है।
निजी वाहनों पर होना पड़ रहा निर्भर
सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो की यह स्थिति अब जिले की परिवहन व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। बसों की कमी से न केवल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित हो रही है, बल्कि जिले की आर्थिक गतिविधियों और शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्र समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाते, मजदूरों को काम पर जाने में दिक्कत होती है और आम लोग रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए निजी वाहनों पर निर्भर हो रहे हैं।

फैक्ट फाइल...

-प्रदेश के 34 जिलों को आवंटित हुई नई बसें।
- 22 जिलों को अगले माह मिलने की संभावना।

-वर्तमान में सवाईमाधोपुर डिपो में संचालित बसें-34
-सवाईमाधोपुर डिपो को 13 नई बसें मिलने की संभावना।

-डिपो को 11 सामान्य एवं दो एसी बसें मिलने का अनुमान।
इनका कहना है...
मुख्यालय से प्रदेश के 34 डिपो को नई बसें आवंटित कर दी है। 22 डिपो में अभी बसें आनी शेष है। अगले माह तक सवाईमाधोपुर डिपो में 11 सामान्य एवं दो एसी बसें आने का अनुमान है।

पियूष जैन, मुख्य प्रबंधक, सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:00.
00:00.
00:00.
00:01.
00:01.
00:01.
00:02.
00:05.
00:07.
00:07.
00:08.
00:09.
00:09.
00:09.
00:09.
00:09.
00:09.
00:10.
Comments

Recommended