Skip to playerSkip to main content
  • 3 weeks ago
असम में भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक  Su‑30MKI गुरुवार रात क्रैश हो गया. इस हादसे में जेट में सवार स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुर्गाकर को जानलेवा चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई.भारतीय वायुसेना के मुताबिक ये फाइटर जेट एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था. जेट ने असम के जोरहाट एयर बेस से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयरक्राफ्ट से शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क टूट गया. इसके बाद जेट करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया.घटना के बाद तुरंत वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने एक फाइटर प्लेन को नीचे आते देखा और फिर जोरदार धमाके की आवाज सुनी. हादसे के बाद इलाके में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.सुखोई-30MKI भारतीय वायुसेना का राफेल के बाद सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट माना जाता है. ये दो सीटों वाला लॉन्ग-रेंज मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे रूसी कंपनी सुखोई ने डिजाइन किया है. भारत में इसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिडेट लाइसेंस के तहत तैयार करता है.भारतीय वायुसेना के पास इस समय 260 से ज्यादा सुखोई-30MKI जेट मौजूद हैं, जो एयर डिफेंस, डीप स्ट्राइक और समुद्री अभियानों में अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं, इस हादसे के बाद वायुसेना ने दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं.Conclusion:

Category

🗞
News
Transcript
00:00Assam में भारतिय वाई उसेना के सबसे ताकतवर लड़ा कुविवानों में से एक SU-30 MKI गुरुवार रात क्रैश हो
00:07गया
00:07इस हाथसे में जेट में सवा स्कुर्डेन लीडर अनुज और फ्लाइट लेटनेंट पूर्वेश दुरुगाकर को जानलिवा चोटे आई
00:14इसके बाद उनकी मौत हो गई
00:15भारतिय वाई उसेना के मुताबिक ये फाइटर जेट एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था
00:19जेट ने असम के जोरहट एरबेस से उडान भरी थी
00:22लेकिन उडान भरने के कुछ दिर बाद एरकाफ्ट से शाम 7 बच कर 42 मिनट पर संपर तूट गया
00:28इसके बाद जेट करीब 60 किलमेटर दूर कार भी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया
00:33गटना के तुरंद बाद वायू सेना और इस्थाने प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया
00:38इस्थाने लोगों के बताविक उन्होंने एक फाइटर प्लेन को नीचे आते देखा और फिर जोड़दार धमाके के आवास सुनी
00:43हादसे के बाद इलाके में सर्च और रेस्क्य ओपरेशन शुरू किया गया
00:47सुखोई 30 MKI भारतिय वायू सेना का रफिल के बाद सबसे शक्तिसाली फाइटर जेट माना जाता है
00:52ये दो सीटो वाला लॉंग रेंज मल्टी रोल फाइटर जेट है जिसे रूसी कंपनी सुखोई ने डिजाइन किया है
00:59भारत में इसे हिंदुस्तान एरोनोर्टिक्स लिमिटेड लाइसंस के तहट तयार करता है
01:03भारति वायुसेना के पास इस समय 260 से जादा सुखोई 30M के एजट मौजूद है जो एर डिफेंस, डीप स्ट्राइक
01:10और समुद्री अभिहानों में एहम भूमिका निभाते हैं
01:13वहीं इस हादसे के बाद वायुसेना ने दुरगटना की वजह का पता लगाने के लिए जाँच के आदेश दिये हैं
01:18विरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended