Skip to playerSkip to main content
  • 10 hours ago
संजू सैमसन के शानदार अर्द्धशतक और जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई.संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए, उन्हें किस्मत का भी साथ मिला और उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार पचास रन का आंकड़ा पार किया. इसी की बदलौत भारत ने सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया. ये टूर्नामेंट के इतिहास में किसी नॉक-आउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर है.वानखेड़े के मैदान पर ये एक अच्छा स्कोर था, लेकिन जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर इंग्लैंड की शानदार वापसी कराई. इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद पावरप्ले में 68 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. हालांकि आखिरी ओवरों में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को छकाते हुए चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसी वजह से इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रनों के स्कोर तक ही पहुंच पाई. लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करेगी. 

Category

🗞
News
Transcript
00:28Sanju Samson
00:30इसी की बदोलत भारत ने 7 विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया
00:35ये टूर्णमेंट के इतिहास में किसी नॉकाउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर है
00:41वानखेड़ी के मैदान पर ये एक अच्छा स्कोर था
00:44लेकिन जेकब बैथेल ने 48 गैनों पर 105 रन बना कर इंग्लेंड की शांदार बापसी कराई
00:50इंग्लेंड ने खराब शुरुआत के बाद पावर पिले में 68 रन पर 3 विकेट गवा दिये थे
00:55हाला कि आखरी ओवरों में जेस्परित बुमरहा भारते टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए
01:01उन्होंने इंग्लेंड की बल्ले बाजों को छकाते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हसल किया
01:08इसी वज़े से इंग्लेंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई
01:15लगातार दूसरी बार T20 विशुकप फाइनल में पहुँची भारती टीम
01:19किताबी मुकाबले में दविवार को एमदाबाद में न्यूजिलेंड से दो दो हाथ करेगी
Comments

Recommended