Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. देश के सात राज्यों में लोकसभा के 5वें चरण के लिए मतदान 6 मई को हुआ। करीब 51 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान के दौरान भोजपुरी सिंगर मालिनी अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मालिनी ने कहा- चुनाव के समय के दौरान कई मुद्दे हैं। मेरे लिए व्यक्तिगत दो मुद्दे हैं, पहला देश और दूसरा जिस तरह के देश की मैंने कल्पना की थी, वह उसी ट्रैक पर जा रहा है। मेरा वोट उस सरकार के लिए है, जो महिला सशक्तिकरण के लिए सोचती है और काम करती है और गरीब लोगों के लिए सोचती है। 

Category

🗞
News

Recommended