Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान जाने के विरोध में श्रीनगर के शिकारा मालिकों और चंडीगढ़ के आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने डल झील पर नाव रैली निकाली. रैली में 26 शिकारे शामिल थे, जो मारे गए 26 लोगों को समर्पित थे. रैली का मकसद 'आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता' का संदेश देना था. हमले की वजह से कश्मीर के पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ा है और लोगों ने बुकिंग रद्द कर दी हैं. शिकारा मालिकों, हाउसबोट मालिकों और ट्रांसपोर्टरों ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इससे कश्मीर की छवि खराब हुई है. उनका कहना है कि कश्मीर कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता है. पीएम पैकेज कर्मचारियों ने भी घटना पर दुख जताया और सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

Category

🗞
News
Transcript
undefined:undefined<body>
undefined:undefined</html>
Comments

Recommended