वाराणसी : भारतीय वायुसेना के समर्पित 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर हवाई प्रदर्शन-2026 का आयोजन किया गया है. इसके तहत आज तीसरे और आखिरी दिन 11:40 पर शो शुरू हुआ है, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने हिस्सेदारी की है. लगभग 2:30 बजे शो खत्म हुआ. यह एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित था, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काशी में वायुसेना के शौर्य को देखा. एयर शो में सुखोई, राफेल, जगुआर, तेजस समेत कई और विमान और हेलीकाॅप्टर शामिल हुए.