Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब तक 17 राज्यों को कवर कर चुका है. गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा बिहार पहुंच गई, जबकि अगले तीन दिनों में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में इसके प्रवेश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली. बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच अमेरिकी एजेंसी NOAA ने अल नीनो की पुष्टि की है, जिसके इस साल बेहद शक्तिशाली होने और वैश्विक मौसम पर व्यापक असर डालने की आशंका जताई गई है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03देश में मौनसून के आगे पढ़ने का सिलसिला जारी है।
00:30इधर दिली अंसियार और हर्याणा में गुरुवार राद कई इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रती घंटे की रफ्तार से हवाएं
00:38चली। इसे तेज गर्मी से राहत मिले।
00:41गुरुवार को बिहार के 12 जिलों में आंधी बारिश हुई। बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।
00:47गुजुरात को छोड़ कर बागी सभी राजियों में प्री मौनसून आक्टिव है।
01:17अंगाना, विधर्ब और आंध्र प्रदेश के समुद्री जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। यहां पारा 40 से 45 डिग्री
01:24सल्सियस के बीच रह सकता है।
01:28दूसरी तरफ, American National Organization and Atmospheric Administration ने अलनीनो शुरू होनी की पुष्टी कर दी है।
01:36विध्यानिकों के मुताबिक गर्म होते प्रशांत महासागर में अलनीनो बन गया है।
01:41अनुमान है कि यह 1997 में शुरू हुए उस रिकॉर्ड अलनीनो के बराबर या उससे भी जादा शक्तिशाली होगा।
01:48इस बात की 63% संभावना है कि अलनीनो इस साल के आखिर में इतना तेज हो जाएगा कि यह
01:561950 के बाद से दर्ज किये गए सबसे बड़े अलनीनो घटना क्रमों में शामिल हो जाएगा।
Comments

Recommended