Skip to playerSkip to main content
  • 2 weeks ago
यमन के हूती आतंकियों ने एक बार फिर सऊदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया है. इस बार हूतियों ने दम्मम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अपना निशाना बनाया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए हैं. एविएशन अथॉरिटी GACA के मुताबिक, घायलों को मेडिकल केयर के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. दम्मम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला बुधवार शाम को किया गया. हमले में एयरपोर्ट की प्रॉपर्टी को भी नुकसान हुआ है. नुकसान कितना हुआ है, इसकी जांच की जा रही है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में केवल गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए डिपार्टचर का आदेश जारी किया. अमेरिका ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है.  ईरान समर्थित हूती आतंकी सऊदी अरब पर लगातार हमले कर रहे हैं. वो हवाई अड्डों समेत दूसरे सिविल बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहे हैं. यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बना रहे चार बिना पायलट वाले ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया.

Category

🗞
News
Transcript
00:03यमिन के हुटी आतंकियों ने एक बार फिर सौधी अरब के इंटरनेशनल एरपोर्ट पर हमला किया है इस बार हुटियों
00:10ने दमम के किंग फाहद इंटरनेशनल को अपना निशाना बनाया जिसमें कम से कम एक व्यक्त की मौत हो गई
00:16है जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए �
00:28इंटरनेशनल एरपोर्ट पर हमला बुद्वार शाम को किया गया है हमले में एरपोर्ट की प्रॉपर्टि को भी नुकसान पहुचा है
00:34नुकसान कितना हुआ है इसकी जांच की जा रही है
00:37इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्राले ने सौधी अरब में केवल गयर आपातकालीन अमेरिकी सरकारी करमशारियों और उनके परिवार के सदस्यों
00:46के लिए डिपार्चर का आदेश जारी किया है
00:48अमेरिका ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को अपनी प्राथ मिक्ता बताया है
00:53इरान समर्थित हूती आतंकी सौधी अरब लगतार हमले कर रहे हैं
00:58ओ हवाई अड़े सहीत दूसरे सिविल बुनियादी धाचों को अपना निशाना बना रहे हैं
01:03यमन में सौधी के नेतित वाले गटवंधन ने बताया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सौधी अरब के पूर्वी
01:09प्रांथ को निशाना बना रहे चार बिना पाइलट वाले ड्रोन को सफलता पूरवक नश्ट कर दिया है
01:16इससे पहले हूतियों ने 10 अक्टूबर को किंग खालिद इंटरनेसल एरपोर्ट पर हमला किया था जिसमें एक भारती नागरिक समय
01:2313 लोग मारे गए और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे
01:26इससे पहले 6 और 7 अक्टूबर को यहां हुए हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी और 36 लोग
01:33घायल हो गए थे
01:34हमले के बाद इयरपोर्ट का आपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था
01:39ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत

Recommended