Skip to playerSkip to main content
  • 4 minutes ago
ओडिशा के खोर्दा में ड्रोन तकनीक खेती के तौर तरीकों को बदल रही है. खेती के मौसम में मजदूरों की कमी की समस्या में जूझ रहे किसान अब ड्रोन की मदद से खेतों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कराते हैं. इलाके में इस बदलाव का श्रेय जाता है कुमुदिनी स्वैन को, जिन्हें लोग ड्रोन दीदी के नाम से बुलाते हैं. ड्रोन दीदी बनने से पहले कुमुदिनी स्वैन भी खेतीबाड़ी करती थीं, लेकिन नमो ड्रोन दीदी योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी. खेतों में कीटनाशकों, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव के काम में ड्रोन मददगार साबित हो रहा है. कुमुदिनी स्वैन के लिए ये ना सिर्फ आमदनी का जरिया है, बल्कि इलाके में ये एक अनूठा प्रयोग है.  कृषि के क्षेत्र में ड्रोन का प्रयोग कोई नई बात नहीं है, लेकिन नई तकनीक में महिलाओं की भागीदारी उनके लिए आमदनी के नए रास्ते खोल रही है. ट्रेनिंग, कठिन मेहनत और परिवार से सपोर्ट से उन्हें सफलता भी मिल रही है. कुमुदिनी स्वैन के हाथों में रिमोर्ट कंट्रोल सिर्फ ड्रोन को ऑपरेट करने का यंत्र नहीं है, बल्कि यह उनके आत्म-सम्मान को ऊंचा उठाने का एक जरिया भी है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:04ॐडिशा के खोर्दा में ड्रोन तकनीक खेती के तौर तरीकों को बदल रही है।
00:30अंदीदी योजना ने उनकी जिन्दिगी बदल दी।
01:28बलकि इलाके में एक अनुठा प्रयोग है।
01:42कुमूदिनी स्वेन के हाथों में रिमोट कंट्रोल सिर्फ ड्रोन को अपरेट करने का एक यंत्र नहीं है।
01:47बलकि ये उनके आत्मसमान को उचा उठाने का जरिया भी है।
01:52इटीवी भाद के लिए खुर्दा से संजीव राय की रिपोर्ट।
01:55झाल
Comments

Recommended