Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
बस्सी @ पत्रिका. प्रदेशभर में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर लगा कर किसानों के यूनिक आईडी कार्ड बना रही है, लेकिन सर्वर डाउन होने से ना तो सही तरीके से राजस्व विभाग की साइट चल रही है और ना ही उनकी भूमि का सत्यापन होने से यूनिक आईडी कार्ड बन रहे हैं। इधर, इसी माह के अन्त तक पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित होने की सम्भावना है। लेकिन कई किसानों का कहना है जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों में यूनिक आईडी बन जाएगी, उन्हीं के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त की राशि आएगी। ऐसे में किसान असमंजस में हैं।

Category

🗞
News

Recommended