Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क जाम और सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि सड़कें चलने के लिए हैं, तमाशे के लिए नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि यूपी में सड़क जाम करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि नमाज पढ़नी है, शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब सड़कों पर नमाज नहीं होती. कानून सबके लिए बराबर है. किसी को भी सड़क रोकने का अधिकार नहीं है. सीएम ने कहा कि सरकार आम जनता के आवागमन को बाधित करने वाली किसी भी अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले हम समझाएंगे, नहीं मानेंगे तो कार्रवाई होगी.

Category

🗞
News
Transcript
00:12ुत्तर प्रतेश की मुख्यमंत्री योगी अदितेनाथ ने सड़क पर नमास पढ़ने पर ये बयान दिया
00:17उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं माने तो हम दूसरे तरीके अपनाएंगे
00:45उन्होंने लोगों को नमाज शिफ्ट में करने की नसीहत दी
01:06उत्तर प्रतेश के मुख्यमंत्री का ये बयान ऐसे समय पर आया है
01:10जब कुछ इलाकों में सड़क पर नमास पढ़ने और धार्मिक कारेक्रमों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायते लगातारा रही
01:18थी
01:18उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आम जनता की सुविधा और यातायात विवस्था से समझोता नहीं करेगी
01:26Euroreport ETV भारत
Comments

Recommended