Skip to playerSkip to main content
  • 7 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी दो अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है. प्रदर्शन की घोषणा उस समय की गई थी, जब एक अखबार ने चुनाव आयोग को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी. इसमें बताया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसले पर आपत्ति जताई थी. हालांकि, बाद में चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि अंतिम निर्णय बहुमत से लिया गया था. अभी तक की जानकारी के अनुसार सीजेपी को प्रदर्शन की पुलिस ने अनुमति प्रदान नहीं की है. प्रदर्शन मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित है. सीजेपी ने कहा है कि अगर पुलिस प्रदर्शन की इजाजत नहीं देती है तो भी उनका विरोध आयोजन होकर रहेगा. मुंबई पुलिस ने मीडिया को कहा है कि 2013 के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, उन्हें शिवाजी पार्क में भीड़ जमा होने की इजाजत देने का अधिकार नहीं है. पुलिस ने भीड़ जमा होने, ट्रैफिक और शोर-शराबे से जुड़ी चिंताओं और नियमों का भी हवाला दिया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04कॉक्रु जुन्ता पार्टी दो अक्टूबर से मुंबई में विरोध प्रदर्शन करेगी
00:07सीजेपी ने कहा है कि अगर पुलिस प्रदर्शन के इजासत नहीं भी देती है तब भी उनका विरोध आयोजन होकर
00:14रहेगा
00:40सीजेपी के प्रवक्तस और अबदास ने कहा कि हमने विरोध प्रदर्शन
00:44की सूचन दे दी है और हमें उम्मीद है कि मुंबई पुलिस सहयोग करेगी
01:03सीजेपी प्रवक्ता अशुतो शरांका ने CEC ग्यानेश कुमार पर निशाना साथते हुए कहा
01:08कि ये लड़ाई लोक तंत्र को बचाने की लड़ाई है
01:27इधर मुंबई पुलिस ने मीडिया से कहा है कि 2013 के
01:31बॉंबे हाई कोर्ट के आतेश के मुताबिक उन्हें शिवाजी पार्क में भीड जमा होने की इजासत देने का अधिकार नहीं
01:39है
01:39पुलिस ने भीड जमा होने ट्राफिक और शोर शराबे से जुड़ी चिंताओं और नियमों का भी हवाला दिया है
01:46एक अंग्रेजी अखबार के चुनाव आयोग पर खुलासे के बाद सीजपी ने मुख्य चुनाव आयोगति के स्तीफे समेत तीन मांगों
01:53को लेकर दो अक्टूबर से प्रोटेस्ट का एलान किया है

Recommended