Skip to playerSkip to main content
  • 35 minutes ago
क्या आपने कभी किसी ऐसे नेता के बारे में सुना है जिसे मरने के 500 साल बाद भी सरेआम थप्पड़, लातें और गालियां खानी पड़ रही हों?

12वीं सदी के सोंग राजवंश (Song Dynasty) के दौरान जनरल यू फेई (Yue Fei) चीन के सबसे सम्मानित और जांबाज देशभक्त सेनापति थे, जो अपनी जान हथेली पर रखकर दुश्मनों से देश की रक्षा कर रहे थे। लेकिन सत्ता के लालच में दरबारी नेता किन हुई (Qin Hui) ने गंदी साजिश रची। झूठे देशद्रोह के आरोप में जनरल यू फेई को प्रताड़ित किया गया और सिर्फ तीन शब्द "मो शू यू" (शायद कोई जुर्म हो) कहकर उन्हें मरवा दिया गया।

सालों बाद जब इतिहास ने सच साबित किया, तो यू फेई को चीन का 'नेशनल हीरो' घोषित किया गया और गद्दार किन हुई व उसकी पत्नी के लोहे के घुटने टेके हुए पुतले बना दिए गए। तब से लेकर आज तक हांग्जो के मंदिर में आने वाले लोग इन मूर्तियों पर थूकते, थप्पड़ और जूते मारते आ रहे हैं।

Category

📚
Learning
Comments

Recommended