Skip to playerSkip to main content
  • 6 minutes ago
भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया एक खास और डिजिटल तरीके से शुरू होने जा रही है. इसकी शुरुआत लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों से हो रही है, जहां लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. यह जनगणना सिर्फ सिर गिनने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर भी पेश करेगी. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आजादी के बाद पहली बार लोगों से उनकी जाति की जानकारी भी मांगी जाएगी.सरकार ने इस बार कुल 40 सवालों का प्रोफार्मा तैयार किया है. इसमें आपकी उम्र, शिक्षा, रोजगार और पलायन की जानकारी के साथ-साथ आधार नंबर, वोटर आईडी, बैंक खातों की संख्या और कोविड वैक्सीन की जानकारी भी शामिल है. इसके अलावा, महिलाओं से परिवार और प्रजनन से जुड़े अहम सवाल भी पूछे जाएंगे. भारत की इस ऐतिहासिक जनगणना में क्या-क्या बदलने वाला है, पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए ईटीवी भारत की इस ग्राउंड रिपोर्ट को अंत तक जरूर देखें.

Category

🗞
News
Transcript
00:05जनगर्णा 2027 की प्रक्रिया आसे एक खास तरीके से शुरू हो रही है।
00:30सबसे बड़ा बदलाव है जाती की जानकारी शामिल होना।
01:00दिव्यांगता और दूसरे आर्थिक पहलू की जानकारी भी दर्ज होगी।
01:03वहीं अगर कोई व्यक्ती एक जगह से दूसरी जगह गया है तो उसके जनमस्थान, पिछला निवास और पलायन की वजह
01:09भी पूछी जाएगी।
01:10और कुछ सवाल ऐसे हैं जो इस जनगर्ना को पहले से अलग बनाते हैं।
01:14आधार नंबर, वोटर आईडी, बैंक खातों की संख्या और कोविड वैक्सिन कहां लगवाई गई जैसी जानकारी भी सवालों में शामिल
01:21है।
01:22महिलाओं से परिवार और प्रजिनन से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी।
Comments

Recommended