Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
वेदारण्यमः तमिलनाडु में तूतुकुडी के बाद दूसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक इलाका वेदारण्यम है. इस साल लंबे समय तक बारिश के कारण यहां नमक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. यहां नमक भंडारों का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है. उत्पादन पूरी तरह ठप है. लगातार हो रही बारिश के कारण यहां के नमक उत्पादकों को भारी नुकसान हो रहा है.नमक उत्पादक सेंथिल ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते में हुई भारी बारिश ने कारोबार को प्रभावित किया है. कोई भी दोबारा उत्पादन शुरू नहीं करना चाहता, क्योंकि अक्टूबर में उत्तर-पूर्वी मानसून आने के आसार हैं. नमक उत्पादक और नमक खदानों के कर्मचारी बिना किसी उत्पादन के मुश्किल में हैं. कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में उनकी आजीविका खतरे में है. नमक उत्पादन पिछले साल के मुकाबले आधा भी नहीं रह गया है. हजारों परिवारों के लिए आय का साधन ठप है. इस हालत में नमक कारोबारी सरकार से मदद देने की अपील की है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00તમિલનાડુમ તુતુકુટી કે બાદ આપ દૂસરા સભસે બડા નમક ઉથપાદક ઇલાકા વેદા રણ્યમ હે ઇસાલ લંબી �
00:30કરમચાર્યાં કા કયનાહે એસી સ્થથી મએ ઉંકી આજીવી કા ખાત્રે મહે
00:59નમક ઉતપાદં પેછ્લે સાલ કાબ્લે આદા ભી નહી નહી રહગ્યા હત્યાલા કા કાર્તિં વાર્ય વારી કાર
01:29કારી કારી કારહી કારિત

Recommended