गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद ही चौंकाने वाला और कानून के रक्षक द्वारा ही भक्षक बनने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़ित पक्ष के ही एडवोकेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रणय राज गोविंद भाई रणवीर के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पिछले साल के एक किडनैपिंग और रेप केस में प्रॉसिक्यूशन की ओर से वकील नियुक्त किया गया था। आरोपी ने पीड़िता को केस कमजोर करने की धमकी देकर जाल में फंसाया था और आरोपी ने नाबालिग का रेप किया। इतना ही नहीं अपने फोन से घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया। मामले में पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कह रही है।
Comments