पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पहले फिल्म सतलुज पर पंजाब की सियासत सुलग उठी है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म को ओटीटी प्लेफॉर्म्स से हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सीधे AAP-कांग्रेस और BJP के बीच की ट्रिपल पॉलिटिकल बैटल बनता दिख रहा है। इस बीच इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोले हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्मस से हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार के हाथ से सीधा इनकार किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि पंजाब में हिंदू बनाम सिख का नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है।
Comments