एक्ट्रेस जोया अफरोज ने हाल में अपने फैशन स्टेटमेंट पर चर्चा की। साथ ही बताया कि फैशन के मामले में वह दीपिका पादुकोण को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं और उनके स्टाइल को काफी पसंद करती हैं। बातचीत के दौरान जोया ने जरीन खान से जुड़े हालिया विवाद पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ इस तरह की अभद्र टिप्पणी होती है, यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने साफ किया कि सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए और पैपराज़ी को हमेशा प्रोफेशनल तरीके से बिहेव करना चाहिए।
Comments