Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
महाराष्ट्र के परभणी जिले स्थित यशवाड़ी देवस्थान के हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर परिसर के सभा मंडप की छत अचानक ढह जाने से कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के समय मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने स्थित सभा मंडप में निर्माण कार्य जारी था और इसी दौरान उसकी छत भरभराकर गिर गई. मलबे, लोहे की रॉड और पत्थरों के नीचे कई लोग दब गए. पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर अभियान चला रहे हैं तथा घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04पर्भणे जिले में यश्वाडी देवस्थान में हनुमान मंदर के हॉल की छद गिर गई
00:08रिपोर्ट्स के मताबिक अब तक सभामंड़क के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं
00:13हाथसे में 30-40 शर्धालू घायल हुए हैं
00:16वही मरने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है
00:25शनिवार होने के कारण मंदर में कीर्टन और महाप्रसान देने के लिए भीड थी
00:29पुलिस और स्थानिय प्रशासन घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं
00:33घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है
00:35रेपोर्ट्स के मताबिक परभणी के हनुमान मंदर के ठीक सामने सभा मंदप का निर्मान कारे चल रहा था
00:40इसी सभा मंदप की च्छत अचानक धह गई
00:43मलबा, रोड समेट, पत्थर गिरते ही अफरा तफरी मच गई
00:46दर्शन के लिए आए लोग मलबे के नीचे दब गई
00:49रेस्क्यू के लिए पहुँचे जिला प्रशासन की टीमों ने करीब दस घायलों को अस्पताल पहुँचाया है
00:54बिरो रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended