Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
ओडिशा के एक खनन अधिकारी के घर छापेमारी में करोड़ों रुपए कैश बरामद हुआ, जिसे देखकर  खुद विजिलेंस अधिकारी भी हैरान रह गए. मामला सिर्फ 30 हजार रुपए की रिश्वत का है, लेकिन अधिकारी के घर ट्रॉली बैग में 4 करोड़ रुपये मिले. अलमारी और बैग से लगातार नकदी निकलती रही. बरामद रकम इतनी ज्यादा थी कि गिनती के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं. इसके बाद नोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ. गिनती पूरी होने पर ये रकम 4 करोड़ रुपए से ज्यादा निकली.  कटक सर्कल के माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती को एक कोयला डीलर से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां ये भारी नकदी बरामद हुई.अब विजिलेंस इस बात की जांच कर रही है कि एक सरकारी अधिकारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और क्या इसके पीछे भ्रष्टाचार का कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा है. फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:13ुपे के घर की है
00:30नोटों के बंडल मिले
00:31अलमारी और बैक से लगतार नगदी निकलती रही
00:34जिससे मौके पर मौजूद टीम भी चौंक गई
00:37बरामद रकम इतनी ज़्यादा थी कि गिंती के लिए मशीने मंगानी पड़ी
00:41इसके बाद नोटों के गिंती का सिलसला शुरू हुआ
00:44गिंती पूरी होने पर ये रकम चार करोड रुपए से ज़्यादा निकले
00:48दरसल कटक सर्कल के माइन्स के डिप्टी डिरेक्टर देवरत मोहनते को एक कोईला डीलर से
00:5430,000 रुपए के रिश्वत लेते हुए रंगे हातों ग्रफतार किया गया था
00:58इसके बाद उनके ठिकानों पर छापे मारी की गई जहां से भारी नगदी बरामद हुई
01:37अब विजिलेंस इस बात की जाच कर रही है कि एक सरकारी अधिकारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नगदी
01:42कहां से आई
01:43और क्या इसके पीछे भरस्टाचार का कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा है
01:47फिलाल आरोपी अधिकारी से पूस्ताच की जा रही है
01:50Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended