Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
आंध्रप्रदेश के पालनाडु जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. कोनूर इलाके में कृष्णा नदी में एक नाव पलटने से हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे शामिल थे. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.बताया जा रहा है कि कोनूर में गंधम गंगैया के घर एक शुभ कार्यक्रम था. जिसमें उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल होने के लिए आए हुए थे. गंगैया का बेटा, बेटी और दूसरे लोग नदी में सैर के लिए नाव से गये हुए थे. नाव पर कुल 10 लोग सवार थे. नदी में कुछ दूर जाने के बाद, वापस लौटते समय नाव पलट गयी. नाव के डूबने पर वहां चीख-पुकार मच गयी. शोर सुनकर आस-पास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए नदी में डूब रहे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया... जबकि चार लोग गहरे पानी में चले गये. बाद में उनके शव बरामद किये गये. मरने वालों की पहचान गंधम संध्या, गंधम सैनी, बथुला कार्तिक और कोनाटा चैतन्य के रूप में हुई है. जिनकी उम्र नौ से 28 साल के बीच बताई जा रही है.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. चारों शव नदी से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. जिस घर में कुछ घंटों पहले तक अपनों की खिलखिलाहट थी और बच्चों की चहल-पहल से रौनक लगी थी, वहां मातम पसरा हुआ है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03आंद्रप्रदेश के पालनाडो जिले में एक बड़ा हाथसा हुआ है।
00:58और रिष्टिदार शामिल होने के लिए आए हुए थे।
01:00मरने वालों की पहचान गंधम संध्या, गंधम सैनी, बथुला कार्तिक और कोनाटा चैतन्य के रूप में हुई है।
01:07जिनके उम्र 9 से 28 साल के बीच बताई जा रही है।
01:12घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानिय प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची, चारों शव नदी से बरामत कर
01:18पोस्ट मॉटम के लिए अस्पताल भेज दिये गए हैं।
01:21जिस घर में कुछ घंटूं पहले तक अपनों की खिल खिलाहट थी और बच्चों की चहल पहल से रोनक लगी
01:27थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
Comments

Recommended