Skip to playerSkip to main content
  • 2 months ago
कर्नाटक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उडुपी जिले के गंगोली में अरब सागर में मछली पकड़ने गई एक नाव तेज लहर की चपेट में आ गई. नाव पहले पलटी और फिर समुद्र में डूब गई. नाव पर 27 लोग सवार थे. समय पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद सभी 27 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने वाली नाव 'श्री बाल आंजनेय' बुधवार दोपहर गंगोली मैंगनीज जेटी से अरब सागर के लिए रवाना हुई थी. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नाव गंगोली समुद्र के मुहाने से लगभग 3 नॉटिकल मील दूर चली गई. वहां समुद्र में तेज लहर के कारण नाव में पानी भर गया, जिसके बाद नाव समुद्र में पलटकर डूब गई. जानकारी मिलते ही गंगोली तटीय सुरक्षा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर रमेश के., पीएसआई सुब्रह्मण्य और स्टाफ नावों से घटनास्थल पर पहुंचे और एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. डूबती नाव में सवार सभी 27 मछुआरों को सुरक्षित रूप से बचा कर वापस लाया गया. हालांकि, नाव को नहीं बचाया जा सका. बाद में सभी मछुआरों को गंगोली बंदरगाह लाया गया. 

Category

🗞
News
Transcript
00:06ुडूपी जिले के गंगोली में अरब सागर में मचली पकड़ने गई एक नाव तेज लहर की चपेट में आ गई
00:12नाव पहले पल्टी और फिर समुद्र में डूब गई नाव पर 27 लोग सवार थे
00:17समय पर चलाए गए बचाव अभियान के बाद 27 मचवारों को सुरक्षित बचा लिया गया है
00:22बताया जा रहा है कि मचली पकड़ने वाली नाव श्रीबाल आंजने बुधवार दोपहर गंगोली मैंगनीज जेटी से अरब सागर के
00:30लिए रवाना हुई थी
00:31दोपहर करीब साथे तीन बजे नाव गंगोली समुद्र के मुहाने सिलक भग तीर नौटिकल मील दूर चली गई
00:38वहां समुद्र में तेज लहर के कारण नाव में पानी भर गया जिसके बाद नाव समुद्र में पलट कर डूब
00:44गई
00:44जानकारी मिलते ही गंगोली तटिय सुरक्षा पुलिस इस्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर रमेश के पियसाई सुवरिमन्य और स्टाफ नाव घटनास्थल पर
00:52पहुँचे और एक सफल रेस्क्यू अपरेशन चलाया गया
00:55डूबती नाव में सवार सभी 27 मचुवारों को सुरक्षित रूप से बचा कर वापस लाया गया है
01:01हाला कि नाव को नहीं बचाया जा सका बाद में सभी मचुवारों को गंगोली बंदरगाह लाया गया
01:06विरो रिपोर्ट टीवी भारत

Recommended