सपोटरा. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों के तहत अमृतं जलम् अभियान मंगलवार को पुरानी तलाई पर जनशक्ति का प्रतीक बनकर उभरा। तेज गर्मी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर श्रमदान के जरिए संदेश दिया गया कि अब भी नहीं चेते, तो आने वाला समय पानी के लिहाज से मुश्किल भरा होगा।
Comments