Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
हिण्डौनसिटी. जिले में ईदुलजुहा का पर्व उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में मुख्य नमाज अदा की गई। नमाज के समय हिण्डौन में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि नमाज ईदगाह और मस्जिदों से निकलकर सड़कों तक आ गई। इसके चलते हिण्डौन के करौली मार्ग को सुबह करीब डेढ़ घंटे तक यातायात के लिए डायवर्ट किया गया। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए। शहर के संवेदनशील इलाकों और नमाज स्थलों के आसपास कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी और सुनिश्चित किया कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। नमाज के समापन के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर शहर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी ने पर्व का आनंद लिया और एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां दीं। ईदगाह के बाहर करौली मार्ग पर एक छोटा मेला भी लगा। मेले में खिलौने, खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य सामान की सजी दुकानों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। यह पर्व आपसी सद्भाव, एकजुटता और प्रेम का प्रतीक बना।

Category

🗞
News
Transcript
00:08Shabbat Shabbat Shalom
Comments

Recommended