Skip to playerSkip to main content
  • 58 minutes ago
जिले के कई केन्द्रों पर स्टॉक खत्म तो कुछ जल्द खत्म होने की कगार पर

सवाईमाधोपुर. राज्य सरकार की ओर से बच्चों के पोषण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना (आंगनबाड़ी दूध वितरण) जिले में लड़खड़ा गई है। जिन केन्द्रों पर कभी सप्ताह में पांच दिन गर्म मीठा दूध मिलने का वादा किया था, वहां अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नौनिहालों को पिछले एक माह से दूध की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश केन्द्रों पर सप्लाई पूरी तरह ठप है, जबकि जिन केन्द्रों पर थोड़ा बहुत स्टॉक बचा है, वह भी इसी सप्ताह खत्म होने की कगार पर है। नतीजा यह है कि हजारों बच्चों को पोषण से वंचित होना पड़ रहा है।

तीन से छह वर्ष के बच्चों को दिया जाता है दूध

जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के आंगनबाड़ी के नामांकित बच्चों को पोषण के उद्देश्य से नि:शुल्क दूध दिया जाता है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल सकें। जिले में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 20 हजार 417 है। लेकिन वर्तमान हालात में जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
योजना के तहत ऐसे मिलना था दूध
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के परिवर्तित बजट में मुख्यमंत्री अमृत आहार(आंगनबाड़ी दुध्य वितरण योजना) की शुरूआत की थी। इसके तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को स्किम्ड मिल्क पाउडर (स्टैण्डर्ड ग्रेड) स्प्रे ड्राइड से तैयार गर्म मीठा दूध सप्ताह में पांच दिन पिलाया जाना तय है। प्रत्येक बच्चे को 10 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार 100 मिलीलीटर दूध केन्द्र पर उपलब्ध कराया जाना था।

फैक्ट फाइल...

जिले में वर्तमान में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र- 1140
-3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की संख्या-़20 हजार 417
- गर्भवती महिलाओं की संख्या-7 हजार 659

- आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जनवरी में हुई थी दूध की सप्लाई।
.............................

इनका कहना है...

जिले के बामवास ब्लॉक में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद है जबकि कई केन्द्रों पर दूध की सप्लाई करीब एक माह से बंद है तो कई केन्द्रों पर सप्लाई खत्म होने के कगार पर है। इसके लिए जिला प्रशासन व विभाग से मांग की जाएगी।
गरिमा राजावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ एकीकृत सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh
Comments

Recommended