Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान जो अव्यवस्था हुई. उसके लिए गृह मंत्रालय ने दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट और सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराया है. मंत्रालय ने इन दोनों सीनियर अफसरों को उनके पदों से हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का निर्देश दिया. इस निर्देश का पालन करते हुए, दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट को उनके पद से हटा दिया गया है.7 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान, सिलीगुड़ी में एक इवेंट की जगह में अचानक बदलाव और प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे. राष्ट्रपति ने इस घटना पर नाराजगी जताई थी.  इस घटना पर गृह मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया. सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर और दार्जिलिंग के डीएम मनीष मिश्रा को हटाने की सिफारिश की गई. राज्य सचिवालय ने इन सिफारिशों का एक हिस्सा मान लिया है. मनीष मिश्रा को गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. सुनील अग्रवाल को दार्जिलिंग का नया डीएम बनाया गया है. हालांकि, टीएमसी सरकार ने अभी सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर को नहीं हटाया है, क्योंकि यह कार्रवाई राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले की गई है. उस घटना को लेकर आज भी पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोला. 

Category

🗞
News
Transcript
00:02पिछले सप्ताहर राष्टुपती द्रौपती मुर्मू के पश्चिम बंगाल के दोरे के दोरान जो अवेवस्था हुई
00:08उसके लिए ग्रह मंत्राले ने दारजलिंग के जिला मजिस्ट्रेट और सिली गोडी के पुलिस कमिशनर को जिमेदार ठहराया है
00:14मंत्राले ने इन दोनों सीनियर अफसरों को उनके पदों से हटा कर कींद्रिय प्रती नियुक्ती पर भेजने का निर्देश दिया
00:21इस निर्देश का पालन करते हुए दारजलिंग के जिला मजिस्ट्रेट को उनके पद से हटा दिया गया है
00:267 March को राष्ट्रपती द्रौपती मुर्मू के दौरे के दौरान सिलिगोडी में एक इवेंट की जगह में अचानक बदलाव और
00:33प्रोटोकॉल तोडने के आरोप लगे. राष्ट्रपती ने इस घटना पर नाराज की जताई थी.
00:37पता नहीं प्रोसासन का मन में क्या हुआ मुझे पता है. हम तो आसानी से यहां आए. उन्होंने बोले नहीं
00:45वहाँ जागा कंजस्टर है. मैंने देखा यहां तो मुझे लगता है पांस लाक लोग यहां एक एट्थे हो सागा. लेकिन
00:52पता नहीं वहाँ किसलिए हमको लेगे.
00:55सिलिगुडी के पुलिस कमिशनर सी सुधाकर और दारजलेंग के डियम मनीश मिश्रा को हटाने की सिफारिश की गई. राजे सचीवाले
01:02ने इन सिफारिशों का एक हिस्सा मान लिया है. मनीश मिश्रा को ग्रहे एवं पहाडी मामलों के विभाग में विशेश
01:09सचीव बनाया
01:10गया है. उस घटना को लेकर आज भी पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोला है.
01:42साथ मार्च को राष्ट्रपती द्रौपती मुर्मू इंटरनाशनल ट्राइबल और संथाल काउंसिल के नौवे कॉन्फरेंस में शामिल होने के लिए सिलिगुडी
01:50पहुची थी. शुरू में कॉन्फरेंस विधान नगर के संतोशिनी स्कूल ग्राउंड में होने वाली थी
01:56ये सिलिगुडी से सटे फांसी देवा ब्लॉक का एक आदिवासी बहुल इलाका है लेकिन बाद में कॉन्फरेंस का स्थल पदल
02:03दिया गया. ब्योरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended