गुरुवार को इजारइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई और इस इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया गया. साथ ही दोनों देशों के बीच 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया. उन्होंने पीएम मोदी को इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस पर बहादुर भारतीय पायलट, स्मित मच्छार के साथ मिलकर मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 25 से 26 फरवरी तक इजराइल की राजकीय यात्रा की थी....उस समय दोनों नेता अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए थे .पीएम मोदी ने तब कहा था कि भारत के सुरक्षा हित मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता से जुड़े हैं. उन्होंने ये भी कहा कि नई दिल्ली 'गाजा शांति पहल' का पूरा समर्थन करती है.