Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में आज एक कलयुगी बहू ने अपने ससुर की हल के फाल से मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था,आज सुबह फिर से विवाद होने पर बहू ने हल के फाल से अपने ससुर की गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है,एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी ग्राम में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में महिला ने हल के फाल से अपने ससुर प्रसिद्धन गोड़ पुत्र स्वर्गीय झनकू गोड़ उम्र लगभग 65 वर्ष के गले पर वार कर के हत्या कर दिया। मृतक के छोटे लड़के रामनारायण पुत्र प्रसिद्धन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला फुलबसिया देवी पत्नी रामचंदर गोड़ निवासी बलियरी के खिलाफ मु.अ. स.7020 धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे आरोपी फुलबसिया देवी ने घरेलू विवाद में हल के फाल से अपने ससुर प्रसिद्धन गोड़ के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव व सीओ दुद्धी राम आशीष यादव ने घटना स्थल पर जाकर घटना के संबध में जानकारी लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक प्रसिद्धन का अपनी बड़ी बहू से आये दिन विवाद होता था आज बड़ी बहू ने हल के फाल से गले पर वार कर दिया जिससे श्वसुर की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के छोटे बेटे रामनारायण गौड़ की तहरीर पर आरोपी महिला, फुलबसिया देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended