Skip to playerSkip to main content
  • 28 minutes ago
जैसलमेर. पंचायती राज आम चुनाव-2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले में चुनावी सरगर्मी दिखाई देने लगी है। पहले दिन जिला परिषद के 21 निर्वाचन क्षेत्रों में से केवल तीन वार्डों में नामांकन दाखिल हुए। पांच प्रत्याशियों ने कुल आठ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में जैसलमेर, फतेहगढ़ और मोहनगढ़ में 17 प्रत्याशियों ने 26 नामांकन पत्र दाखिल किए। शेष पंचायत समितियों में पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला परिषद के रिटर्निंग अधिकारी अनुपमा जोरवाल के अनुसार जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 और 5 में एक-एक प्रत्याशी ने चार नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वार्ड संख्या 8 में तीन प्रत्याशियों ने चार नामांकन पत्र दाखिल किए। शेष 18 वार्डों में पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा।

Category

🗞
News

Recommended