Skip to playerSkip to main content
  • 10 years ago
कलियुग की 52वीं सदी में द्वापर के जन्मे कान्हां का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। आज भगवान श्रीकृष्ण 5242 साल के हो गए। कान्हा के आगमन पर आज ब्रज वसुंधरा का कण-कण तेजोमय हो उठा। अजन्मे के जन्म की घडिय़ां नजदीक आ रही थीं, तो श्रद्धा भी पलकें झपकना भूल गई। होठ 'जय कन्हैया लाल की खुद-ब-खुद कहने लगे। घड़ी ने जैसे ही 12 बजने का घंटा बजाया, तो शंखनाद ने श्रीकृष्ण के अवतरित होने की घोषणा कर दी। प्रभु जन्म की इस दिव्य लीला के बीच भक्त बेसुध होकर नाचने लगे।

Category

🗞
News

Recommended

Patrika
6 years ago