उमरिया: मानपुर क्षेत्र से सटे ग्राम उरदना में मंगलवार देर रात भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि जंगल से निकल कर दो से तीन भालू सीधे बस्ती के भीतर पहुंच गए. ऐसे में अचानक आबादी के बीच जंगली जानवरों की दस्तक से ग्रामीण सहम गए. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रात के समय भालुओं को बस्ती में देख कर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई. जंगल से सटे गांव में वन्य जीवों की आवाजाही पहले भी चिंता का विषय रही है, लेकिन आबादी के बीच भालुओं के पहुंचने से लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. वहीं, इस संबंध में मानपुर रेंजर अंकित सोनी ने बताया कि भालू की मौजूदगी की जानकारी जैसे ही मिली वन विभाग के टीम मौके पर पहुंचकर भालुओं को जंगल की ओर भगाया गया. इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है.
Comments